spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Petrol Diesel Price: फिर बढ़ गए पेट्रोल के दाम, डीजल का नया रेट जारी

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। लगातार बढ़ते इसके भाव ने इसकी कीमत को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है, कुछ में यह 100 के करीब है। पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की घटती-बढ़ती कीमतों का असर हमारी जेब पर पड़ता है।

तेजस्वी को मिला सहारा, RJD में हुई लालू की री-एंट्री

आज 5 जुलाई 2021, घेरलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया है। डीजल के दाम स्थिर हैं। रविवार (4 जुलाई) को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

राजधानी दिल्‍ली में भी पेट्रोल का भाव तेजी से 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच रहा है। दिल्‍ली में पेट्रोल 99.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस बीच अगर अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले दिनो इसमें भी तेजी देखने को मिली है।

WHO की चेतावनी-कोरोना का डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक, लगातार बदल रहा रूप !

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है।

शहर             पेट्रोल (रुपये/लीटर)                      डीज़ल (रुपये/लीटर)

मुंबई             105.92                                 96.91

नोएडा             97.10                                  89.83

नई दिल्‍ली        99.51                                   89.36

पटना            102.01                                   94.76

लखनऊ           96.99                                   89.75

कोलकाता         99.84                                   92.27

चेन्‍नई             100.75                                  93.91

Health Tips: जानिए शरीर से पसीना आना आपके लिए सही है या गलत

अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव पता करें:

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles