spot_img
26.8 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Aligarh के जवां इलाके में एक घर में घुसा तेंदुआ, 12 घंटे के रेस्क्यू में बेहोश कर पकड़ा तेंदुआ

Aligarh के जवां इलाके में एक घर में घुसा तेंदुआ, 12 घंटे के रेस्क्यू में बेहोश कर पकड़ा तेंदुआ

Viral Desk | BTV Bharat 

अलीगढ़ के गांव जवां में तेंदुआ घुस आया है। उसने एक बच्चे के ऊपर हमला किया, जिससे बच्चा घायल हो गया। ग्रामीणों ने तेंदुआ को एक कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। 12 घंटे के रेस्कयू के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। जवां नगर पंचायत में आज सुबह 8.30 बजे के लगभग कुछ ग्रामीण खेत में आग ताप रहे थे। उन्होंने गेंहू के एक खेत में कुछ हलचल देखकर 15 वर्षीय विशाल पुत्र गणेश को पशु भगाने के लिए भेजा।

बच्चा जैसे ही खेत में पहुंचा, वहां पर तेंदुआ लेटा हुआ था

बच्चा जैसे ही खेत में पहुंचा, वहां पर तेंदुआ लेटा हुआ था। बच्चे ने तेंदुआ को एक पत्थर का टुकड़ा उठाकर मार दिया। तेंदुआ ने बच्चे पर हमला बोल दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया। बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें देखकर तेंदुआ गांव की ओर भागा। कुछ दरवाजे बंद थे। प्रेम मुरारी पुत्र देवी शरण के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, तेंदुआ उसमें घुस गया। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उस घर के सदस्यों ने रसोईघर में बंद होकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची।

तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया

तेंदुआ काबू में न आने पर इटावा सफारी वाइल्ड लाइफ की टीम और अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के डीएफओ के निर्देशन में तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया। टीम ने कमरे के बाहर से ही तेंदुआ को बेहोशी के इंजेक्शन दिए। जिससे तेंदुआ बेहोश हो गया। लगभग 12 घंटे के बाद रात आठ बजे तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ा गया।

ये भी पढ़े: अभद्र टिप्पणी मामले में सपा के Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार पुलिस मुख्यालय पहुंचे Akhilesh Yadav

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 3:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 3:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 3:21 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 3:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles