नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण से हालात बेहद खराब हैं। वहीं कोरोना के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब 1 जून 2021 सुबह 7 बजे तक पाबंदी लागू रहेंगी। मालूम हो कि इस दौरान महाराष्ट्र में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को 1 जून सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में प्रवेश के लिए नेगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है। pic.twitter.com/BGLELdqxbu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2021
Covid-19 का भारत में मिला म्यूटेंट 44 देशों में पाया गया, WHO ने जाहिर की चिंता
लॉकडाउन से जुड़े अपडेट:
- महाराष्ट्र में 15 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, अब 1 जून 2021 सुबह 7 बजे तक पाबंदी लागू रहेंगी।
- किसी भी ट्रांसपोर्ट मोड से प्रवेश करने के लिए RTPCR की 48 घन्टे पहले की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी
- पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी सेंटर खुले रहेंगे. बैंक, एटीएम खुले रहेंगे।
- सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।
- अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली,पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी।
- जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही बाहर सफर करने दिया जाएगा।
- एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले सार्वजनिक परिवहन जारी रहेंगे।
2 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए COVAXIN के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी
महाराष्ट्र में 46 हजार मामले, 816 की मौत
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने के बाद कोरोना केस में कमी आई है यही बजह है कि सरकार फिर से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। आकड़े कि बात करें तो बुधवार को महाराष्ट्र में 46,781 नए कोरोना केस मिले हैं जबकि 58,805 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं राज्य में 816 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 52,26,710 हो गया है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 78 हजार के पार चला गया है। फिलहाल राज्य में ऐक्टिव केसों की संख्या 5,46,129 है। जबिक 46,00,196 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं।