LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन महंगाई का झटका, 25 रुपये बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम
Breaking Desk | BTV Bharat
नए साल 2023 के पहले ही दिन देश को महंगाई का झटका लगा है। एक जनवरी 2023 से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। एक जनवरी से पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सिलेंडर के दामों में दिल्ली से लेकर कोलकाता और चेन्नई तक बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें निर्धारित करती हैं।
केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोला है
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘ देश के लोगों को यह केंद्र सरकार की ओर से “नए साल का तोहफा है।” कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 25 रुपए महंगा हुआ है। यह तो शुरुआत है।’ कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अब 19 किलो के रसोई गैस के प्रति सिलेंडर के लिए 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से रेस्तरां प्रभावित होंगे और इसका असर परोक्ष रूप से उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।
सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1,768 रुपये
दाम में बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,917 रुपये हो जाएंगे।
ये भी पढ़े: Anantnag में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, Hizbul कमांडर Aamir Khan के घर पर चला बुलडोजर