spot_img
30.1 C
New Delhi
Monday, September 25, 2023

दिल्ली में लखनऊ जैसी घटना, कैब ड्राइवर को महिला ने जमकर पीटा, Video वायरल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीच सड़क पर कैब ड्राइवर की पिटाई करती महिला का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में महिला कैब ड्राइवर का कालर पकड़कर ताबड़तोड़ थप्पड़ और घूसों से धुनाई कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कैब ड्राइवर की तरफ से शिकायत मिलने के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। ये वीडियो वेस्ट पटेल नगर थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस वीडियो में दिख रही महिला की स्कूटी नंबर से उसका पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार,2 मिनट एक सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ब्लू रंग की टीशर्ट और मुंह पर मास्क लगाई हुई महिला कैब ड्राइवर का सड़क के बीचों बीच कालर पकड़ी हुई है, जबकि आसपास कई लोग खड़े हुए हैं। इस महिला के साथ एक और महिला खड़ी दिख रही है। इस बीच वीडियो में कई लोग महिला को गलत ठहराते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। घटना वेस्ट पटेल नगर के कस्तूरी लाल आनंद मार्ग पर ब्लॉक-22 की बताई जा रही है। उक्त महिला एक अन्य युवती के साथ स्कूटी से जा रही थी।

Election 2022: PM Modi बोले-BJP सरकार UP में विकास का नया अध्याय लिख रही!

सड़क पर भीड़ होने की वजह से उक्त कैब चालक की कैब भी वहां फंसी हुई थी। जब महिला को कैब ड्राइवर ने जगह नहीं दी तो गुस्से में महिला सड़क पर ही अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और गाली-गलौज करते हुए कैब ड्राइवर को कैब से निकालकर मारने लगी। इस दौरान जब लोगों ने इस बात का विरोध किया तो वह आसपास मौजूद लोगों से अभद्रता करने लगी और उन्हें गाली देकर मारने की धमकी देने लगी।

वीडियो में वह कैब ड्राइवर की शर्ट पकड़कर उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है,जबकि कैब ड्राइवर बदले में उसके साथ कोई अभद्रता नहीं करता दिख रहा है। वहां मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते दिखाई दिए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह घटना पिछले हफ्ते की है। वीडियो का पता चलने के बाद उस कैब ड्राइवर की तलाश की गई, जो फरीदाबाद में मिला। हालांकि उसने पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,525
Confirmed Cases
Updated on September 25, 2023 8:36 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 25, 2023 8:36 PM
570
Total active cases
Updated on September 25, 2023 8:36 PM
44,466,025
Total recovered
Updated on September 25, 2023 8:36 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles