नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के राजनांदगांव में गुरुवार को आईटीबीपी (ITBP) के 21 जवान फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिसके बाद सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके मलैदा स्थित आईटीबीपी कैंप में तैनात जवानों को बोर का पानी पीने से फूड पॉइजनिंग हो गई। जिसके बाद सभी को पास के खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब सभी जवानों की हालत ठीक है।
मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी आग
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, कि 21 जवानों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। परसों नॉनवेज खाने के बाद उनको तकलीफ शुरू हुई थी, हालांकि सभी की स्थिति अब ठीक है। दरअसल आईटीबीपी के मलाइदा कैंप में गुरुवार रात जवानों ने नॉनवेज खाया था। इसके बाद 21 जवानों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी।
इसकी जानकारी आला अधिकारियों को लगी तो कैंप में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी का कहना है कि जवानों की हालत अब खतरे से बाहर है, हालांकि, उन्हें देखभाल के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।
Drug Case: 30 अक्टूबर तक बढ़ी Aryan Khan की न्यायिक हिरासत
अस्पताल में भर्ती जवान ने बताया कि वह एक दिन पहले सर्चिग पर गए थे। रात में लौटने के बाद उन्होंने कैंप की मेस में बना खाना खाया था। खाने में पनीर और नॉनवेज भी परोसा गया था। जिसे खाने के बाद जवानों के पेट में अचानक दर्द उठा और उल्टी दस्त होने लगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।