नई दिल्ली। देश में कोरोना तो जैसे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, और इस बार जो कोरोना की दूसरी लहर आई है उसने तो हर तरफ फिर से कोहराम मचा दिया है। हर दिन इतने मामले सामने आ रहे है जो कि पहली बार भी देखने को नहीं मिले थे। इसके चलते लॉकडाउन को नाइटकफ्यू को लेकर भी कई सारी खबरें तो सामने आई है परंतु कोई पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल तो मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इसको लेकर बड़ा फैसला ले लिया है, कि कहां से कहां तक सीमाएं बंद होगी।
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है और छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान #COVID19 pic.twitter.com/or1DrD6SZ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2021
दूसरी तरफ कोरोना को लेकर देश के प्रधानमंत्री भी बैठक कर रहे है। खबर है कि इस बैठक में कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और डॉक्टर विनोद पॉल शामिल हैं। देखना होगा कि इस बैठक के बाद से क्या निर्णय लिया जाएगा।
हम आपको बता दे कि देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 93,249 मामले सामने आए हैं। जबकि 513 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,048 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।