spot_img
31.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी गई थी स्याही, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी गई थी स्याही, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

Breaking Desk | BTV Bharat

महाराष्ट्र के पुणे जले के पिंपरी चिंचवड शहर में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पाटिल की सुरक्षा में चूक के बाद तीन अधिकारियों सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि बीआर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर टिप्पणी करने के एक दिन बाद चंद्रकांत पाटिल पर कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही फेंकी थी।

फडणवीस ने कहा ये बहुत ही दुखद घटना है

मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। चंद्रकांत पाटिल ने जो बात कही थी उसका अर्थ समझना चाहिए था। उसका अर्थ ये था कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर या कर्मवीर भाउराव पाटिल ने कभी भी सरकार से अनुदान मांगकर संस्थाएं नहीं चलाई। उन्होंने लोगों के शिक्षा की व्यवस्था समाज से पैसा खड़ा कर और दानवीर लोगों को साथ में लेकर किया। मगर उनके शब्दों को पकड़कर इस तरह की घटना करना बहुत गलत बात है।

ये भी पढ़े: Viral Video: एक ऑटो रिक्शा में 50 लोग सवार, हैरान कर देने वाले वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles