Maharashtra: 2 महीने के अंदर मुंबई में 1993 जैसे बम धमाके की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
Breaking Desk | BTV Bharat
मुंबई एटीएस ने आज एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मुंबई एटीएस कंट्रोल रूम पर कॉल कर 1993 के मुंबई विस्फोट जैसे धमाके शहर में करने और अगले दो महीने में यहां दंगे कराने की धमकी दी थी। शख्स की पहचान 55 वर्षीय नबी याह्या खान उर्फ केजीएन लाला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई मामले हैं। एटीएस ने उसे आजाद मैदान पुलिस को सौंप दिया है।
आज एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है
वहीं, इसी तरह के एक अन्य मामले में मुंबई पुलिस ने आज एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शहर के एक लोकप्रिय रेस्तरां में बम के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी कॉल की थी। वीपी रोड थाने के एक अधिकारी ने बताया, आरोपी ने कथित तौर पर तड़के तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और कहा कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के एक प्रसिद्ध रेस्तरां में बम रखा है।
इलाके में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
उन्होंने कहा, बम जांच एवं निरोधक दस्ता और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें इलाके में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने कहा, पुलिस ने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे कॉल की गई थी। एक घंटे के भीतर आरोपी का पता लगा लिया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त और बेरोजगार है।
ये भी पढ़े: China Road Accident: China के Jiangxi में भयानक सड़क हादसा,17 लोगों की मौत, 22 घायल