spot_img
30.7 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Mahendra Singh Dhoni ने पोछें अपनी नन्हीं सी फैन के आंसू कहा कि कभी रोना मत

  1. Mahendra Singh Dhoni ने जीता अपनी नन्ही सी फैन का दिल कहा कभी रोना मत

Mahendra Singh Dhoni

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट छोड़ चुके हैं सिर्फ ipl खेल रहे है और उसमें भी उनकी टीम उतनी अच्छी प्रदर्शन नहीं कर पा रही हो फिर भी महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज उनके प्रशंसकों के बीच कम नहीं हुआ है। फैंस आज भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना कि पहले किया करते थे आपको बता दें कि किसी काम से भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंचे थे उसी दौरान रांची एयरपोर्ट पर धोनी ने अपनी एक दिव्यांग Fan के साथ समय बिताकर उसे  जिंदगी का सबसे स्पेशल वक्त बना दिया। महेंद्र सिंह धोनी के मिलने के बाद लावण्या ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी काफी दयालु और स्वीट है । उसने यह भी कहा कि वह उनसे मिलने के बाद काफी इमोशनल हो गई थी । जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद उसके आंसू पोंछे और कहा कि कभी जिंदगी में रोना मत। जयपुर के क्वींस रोड की रहने वाली लावण्या पिलानिया मस्कुलर अट्रॉफी बीमारी से ग्रसित है। जिस वजह से लावण्या बिना किसी दूसरे इंसान की मदद से कोई भी काम नहीं कर पाती हैं। आपको बता दें कि यह लाइलाज बीमारी है। जिसमें हर दिन हर दिन कमजोर होती जाती हैं इसकी वजह से वह हर दिन जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं । पिछले दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने की गुहार लगाई थी । उन्होंने कहा था कि उनका ड्रीम है महेंद्र सिंह धोनी से मिलना। जिसके बार यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा और आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी अपनी नन्ही सी फैन से मिलने रांची पहुंच ही गए। लावण्या के पिता ने बताया कि लावण्या महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है । अपनी बीमारी की वजह से वह कभी स्कूल नहीं जा पाई । वह घर पर ही बैठ कर पढ़ाई करती है लेकिन उसे क्रिकेट बहुत पसंद है और क्रिकेट में उसे माही बहुत‌ भाते हैं । माही जब भी क्रिकेट में अच्छा सपोर्ट करते हैं तो लावण्या खुश हो जाती है वही माही अगर आउट हो जाते हैं तो उस पर लावण्या मायूस हो जाती है। लावण्या से मिलकर महेंद्र सिंह धोनी ने उसके dream को पूरा किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles