spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए ज्यूलरी में करे नए बदलाव, इस तरह का रखे कलेक्शन

नई दिल्ली। जिस तरह फैशन के ट्रेंड्स बदले हैं, उन्हें देखकर लगता है कि जैसे अब 2022 में ज्यूलरी के डिज़ाइंस में भी बहुत कुछ नया नज़र आएगा। 2021 में सलेब्रिटीज़ से लेकर अन्य सोशेलाइट्स ने डेलिकेट और लेयर्ड ज्यूलरी पहनने की कोशिश की है। आइए नज़र डालते हैं, इस साल के बदलाव पर।

ब्राइडल ज्यूलरी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल - when buying bridal jewelry keep these things in mind-mobile

क्या जानते है आप इन अनोखी ट्रेनों के बारें में, अगर नही तो पढ़िए ये खबर

Fashion Tips: ये साड़ियां आपको बनाएंगी और भी स्टाइलिस, शादी पार्टी में आप लगेंगे बेहद प्यारे

. हैवी ज्यूलरी होगी आउट- ज्यूलरी फैशन अब छोटे साइज़ में बदलने वाला है। छोटे साइज़ के मंगलसूत्र, नेक पीस, ब्रेसलेट ऐसे होंगे, जो हैंडी होने के साथ पसंद किए जाएंगे। अब रोज़ाना का फैशन स्टेटमेंट भी बदल गया है। डेलिकेट ज्यूलरी को लेकर अलग-अलग फैशन डिज़ाइनर इस पर काम कर रहे हैं। डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का एक उदाहरण तो है ही जो अब डेलिकेट और इंटिमेट ज्यूलरी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस साल आपको लाइट ज्यूलरी का चलन ज़्यादा देखने को मिलेगा।

. लेयर्ड ज्यूलरी- आपने 2021 में देखा होगा कि बॉलीवुड सलेब्रिटीज़ लेयर्ड नेकलेस और लेयर्ड ब्रेसलेट्स पहनकर स्पॉट हुई थीं। 2022 में भी यही दिखेगा। आपको डेली वेयर ज्यूलरी का एड करते हुए श्रद्धा कपूर भी लेयर्ड ज्यूलरी पहने दिखी थी। टीवी पर ऐसे विज्ञापनों की भरमार है और 2022 में लेयर्स और मिनिमल ज्यूलरी का फैशन आएगा। फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का ज्यूलरी कलेक्शन तो आपको याद होगा। मंगलसूत्र वाले विज्ञापन की चर्चाएं काफी हुई थी। इंटिमेट मंगलसूत्र और डेलिकेट ज्यूलरी को लेकर उन्होंने बता दिया था कि अब ट्रेंड कुछ हटकर देखने को मिलेगा।

.कंफर्ट ज्यूलरी डिज़ाइनिंग- अब हर ड्रेस के साथ इयररिंग्स बदलने का ट्रेंड दिखाई नहीं देगा। यह अलग-अलग लोगों के हिसाब से बदल सकता है, लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, एवरेज देखा जाए तो 2022 में कंफर्ट को ध्यान में रखकर ज्यूलरी डिज़ाइनिंग होगी, जो पॉकेट पर भी भारी नहीं पड़ेगी।

.ब्लिंग का ट्रेंड खत्म- अब 2022 में स्टोंस, ऑक्सीडाइज़, रोज़ गोल्ड ज्यूलरी का ट्रेंड बढ़ सकता है। बहुत ज़्यादा चमकदार और बड़े नेकलेस अब ट्रेंड से बाहर होते दिखेंगे। हालांकि कुछ खास ओकेज़न पर वह चल सकते हैं, लेकिन अधिकतर नॉर्मल टोन वाली ज्यूलरी ही खासा पसंद की जाएगी।

.चोकर और स्टेटमेंट पीस- साल 2022 में स्टेटमेंट ज्यूलरी का चलन देखने को मिलेगा। दरअसल, ऐसी ज्यूलरी जो वेस्टर्न वेयर और ट्रडिशनल दोनों पर चल जाए, वह पसंद ज़्यादा की जाएगी। इनमें चोकर शामिल है। इस साल हेयर ज्यूलरी भी देखने को मिलेगी। फंक्शन में भी ज्यूलरी के कुछ डिफरेंट स्टाइल हो सकते हैं। कुल मिलाकर खूब एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles