spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

अर्जुन कपूर के बाद गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मलाइका ने बताया कि उनकी सेहत ठीक है और उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। मलाइका अपने घर पर ही क्वॉरन्टीन में हैं।

इससे पहले, उनके बॉयफ्रेंड ने 6 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अर्जुन ने बताया कि उनमें लक्षण नहीं हैं और डॉक्टरों की सलाह पर वो अभी होम आइसोलेशन में हैं।

“आप सभी को ये बताना मेरी ड्यूटी है कि मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हूं। मैं ठीक हूं और मुझ में लक्षण नहीं हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। आप सभी के सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रियाय मैं सभी को अपनी सेहत का अपडेट देता रहूंगा। ये असाधारण समय है। मुझे विश्वास है कि मानवता इस वायरस से पार पा लेगी।”

कई जानीं-मानी हस्तियां इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। महानायक अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट किया गया, जिसमें बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव आया था। लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद अब अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना मुक्त है। देश की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस के कुल केसों का आंकड़ा 42 लाख पार कर गया है. करीब 71 हजार लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles