spot_img
12.1 C
New Delhi
Wednesday, December 6, 2023

बंबई में का बा: मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘बंबई में का बा’ (Bambai Main Ka Ba)’ आज रिलीज कर दिया है। इस म्यूजिक वीडियो में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो कि सबसे खास बात तो यह है कि गाने की शूटिंग कोरोना वायरस के दौरान ही एक दिन में सिटी स्टूडियो में शूट की गई है। यह सॉन्ग पूरी तरह से मनोज बाजपेयी द्वारा गाया और परफॉर्म किया गया है। पहली बार मनोज बाजपेयी भोजपुरी अंदाज में रैप करते सुनाई दे रहे हैं। वही फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभी तक उनके इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को खुद मनोज बाजपेयी ने अपने ट्विटर पर शेयर कर अपने फैन्स को ये खूबखबरी दी है। ट्वीट करते हुए मनोज बाजपेयी ने कैप्शन मेें लिखा है कि, ‘आप सभी लोगों के सामने जनता की भरपूर मांग पर पेश कर रहा हूं, प्यार के साथ। बंबई में का बा।’ बात ‘बंबई में का बा’ गाने कि करे तो इस गाने में ये दिखाया गया है कि आखिर मुंबई शहर में ऐसी क्या चीज है जो पूरे देश के लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है।

इसके साथ ही इस गाने के जरिए उन्होंने उन प्रवासी मजदूरों को ट्रिब्यूट दिया है जो मेट्रोपोलिटन शहरों में मेहनत कर अपना घर पालते हैं और जरूरतों को पूरा करते हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा को हमेशा से भोजपुरी संगीत सुनना पसंद है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,321
Confirmed Cases
Updated on December 6, 2023 6:57 AM
533,301
Total deaths
Updated on December 6, 2023 6:57 AM
44,469,020
Total active cases
Updated on December 6, 2023 6:57 AM
0
Total recovered
Updated on December 6, 2023 6:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles