spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Mission-2022 UP: उत्तर प्रदेश चुनाव में मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में कांग्रेस

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Mission-2022 UP) की सियासत में केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही गाय को मुद्दा नहीं बना रही है, बल्कि कांग्रेस (Congress) भी इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में लगी है। हालांकि, भाजपा जहां गाय के नाम पर हिंदू वोटरों को अपने साथ करने की रणनीति पर काम करती है। वहीं कांग्रेस गाय को आधार बनाकर मुस्लिमो को खुश करने की कोशिश कर रही है।

मिशन UP: उलेमाओं को साधने में जुटी कांग्रेस, क्या प्रियंका पर भरोसा जताएंगे  मुसलमान? - congress ulema maulana meeting muslim voters priyanka gandhi  minority politics uttar pradesh ...

DELHI: बरिश में Kejriwal की दिल्ली हो गई पानी-पानी, टूटे 10 साल पुराने रिकॉर्ड

मुसलमानों को मुआवजा की सियासत

दरअसल, गोहत्या को लेकर जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज थे, उनमें से कई लोगों को हाईकोर्ट ने राहत दी थी। हाईकोर्ट से मुकदमा खारिज होने के बाद ऐसे 48 से ज्यादा लोगों की सूची अल्पसंख्यक कांग्रेस ने तैयार की है और ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इन सभी को मुआवजा दिया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि इन लोगों को गोहत्या के मामले में बेवजह फंसाया गया है और इसके कारण इन लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Sonia Gandhi's secular votes a.k.a Congress' Muslim vote bank | India.com

कांग्रेस की इस घोषणा में यूपी चुनाव का अल्पसंख्यक आधार छुपा हुआ है। कांग्रेस इस बार के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी हुई है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दो सालों से लगातार यूपी के मुद्दों को उठा रही हैं। यही वजह है कि प्रियंका ने तो दिल्ली छोड़कर लखनऊ को अपना ठिकाना बना लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में इस बार कांग्रेस की ओर से सीएम का उम्मीदवार भी प्रियंका गांधी को बनाया जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस के पास अपने परंपरागत वोट बैंक को वापस लाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसके लिए कांग्रेस ने पहले सवर्ण वोटरों को अपने साथ करने की कवायद शुरू की।

Taliban का दावा, कब्जे में Panjshir, जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रियंका गांधी की नजर ब्राह्मण वोटरों पर

प्रियंका गांधी की नजर भी ब्राह्मण वोटरों पर है, जिसके कारण पिछले कुछ समय से उन्होंने ब्राह्मण पर अत्याचार का मुद्दा भी उठाया था और कई बैठकें भी इसके लिए कर रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस का सबसे पुराना आधार मुस्लिम वोटर हैं लेकिन, उत्तर प्रदेश की बदलती सियासत के कारण मुस्लिम वोट कांग्रेस से छिटक गई। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से मुस्लिम का जुड़ाव बढ़ गया कांग्रेस की लगातार कमजोर होती स्थिति भी इसके लिए जिम्मेदार रही है।

up panchayat election 2021 latest updates reservation list news congress  priyanka gandhi gram pradhan chunav uttar pradesh panchayat chunav date  priyanka amh | UP Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव के पहले कांग्रेस

दुश्मन हो जाएं सावधान! हाईवे पर लड़ाकू विमानों ने भरी हुंकार, युद्ध हुआ तो ऐसी होगी स्थिति

मुस्लिम कार्ड खेलने की तैयारी में कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की कमान संभाल ली है। प्रियंका के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में पहले से ज्यादा जोश है। कांग्रेस का आधार थोड़ा तो बढ़ा है और फिर ऐसी स्थिति में कांग्रेस को मुस्लिम याद आए हैं, इसके लिए कांग्रेस ने हाल फिलहाल लखनऊ में दो दिवसीय संकल्प परिवर्तन महासम्मेलन भी किया था। इसमें कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संकल्प पत्र की घोषणा की। इसी घोषणा में गोहत्या के आरोप में फंसे मुस्लिमों की सहायता की बात सामने आई और फिर कांग्रेस ने कहा है कि वैसे लोगों को मुआवजा दी जाएगी, जिनके ऊपर गोहत्या का मुकदमा चल रहा था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।

कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के पास ऐसे 48 लोगों की सूची है और इस सूची को बढ़ाने की बात भी की जा रही है ताकि, कांग्रेस को मुस्लिमों के साथ फिर से जुड़ने का मौका मिल सके। अब कांग्रेस के इस दांव से सबसे ज्यादा नुकसान तो सपा को है लेकिन, भाजपा ने कांग्रेस के इस कदम का विरोध किया है। क्योंकि, सपा अगर इस मामले में कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी बोलती है, तो उसे फायदा के बदले नुकसान हो जाएगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles