spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही,BSF की टीम ने 8 शव निकाले, 12 मजदूर फंसे

Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही,BSF की टीम ने 8 शव निकाले, 12 मजदूर फंसे

BREAKING DESK | BTV Bharat

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर खदान ढह गई। हादसे में 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। आज सुबह BSF की टीम ने 8 शवों को निकाल लिया है। घटना मौदढ़ इलाके में 14 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई। बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। SP विनीत कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के 13 मजदूर खदान में काम कर रहे थे।

12 मजदूर नहीं निकल सके

एक मजदूर वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन 12 मजदूर नहीं निकल सके। वे मलबे में फंस गए। SP ने बताया था कि शाम 7.30 बजे तक किसी भी मजदूर को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी। यह खदान पिछले ढाई साल से ऑपरेशनल है। सूत्रों के मुताबिक मजदूर दोपहर का खाना खाकर लौटे ही थे कि खदान ढह गई और वे उसके नीचे फंस गए। मजदूरों के साथ 5 खुदाई मशीनें और कई ड्रिलिंग मशीनें भी खदान में दब गई हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और असम राइफल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं।

कस्बे के लाेग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे

पास के लेइते गांव और हनथियाल कस्बे के लाेग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पहुंच गई हैं। इलाके से परिचित लोगों ने बताया कि मजदूर जब पत्थर तोड़कर उन्हें इकट्‌ठा कर रहे थे, तभी खदान ढह गई। यंग मिजो एसोसिएशन के वाॅलंटियर्स आसपास के गांवों से वहां पहुंच गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे।

ये भी पढ़े: क्या Ravindra Jadeja भी होंगे BJP में शामिल? भगवा कुर्ते में पहुंच दिए संकेत, पत्नी लड़ रहीं चुनाव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles