spot_img
36.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

राज्यसभा में बवाल पर मोदी सरकार ने कहा-सदन में जो हुआ वह बेहद शर्मनाक!

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र (Parliament Monsoon Session) पूरी तरह से हंगामे में धुल गया। मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा (Rajya Sabha) में जो हुआ, उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। तो वहीं अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के सारे आरोपों का खारिज करते हुए कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में जो हुआ वह वेहद शर्मनाक है।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद का आचरण शर्मनाक: अनुराग ठाकुर

राज्यसभा में बवाल पर सरकार का प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि संसद में हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मेघवाल,धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, वी मुरलीधरन, अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी शामिल रहे। प्रेस वार्ता की शुरुआत में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया और कहा कि विपक्ष को ना तो जनता के हित, ना ही टैक्सपेयर के पैसे की और ना ही संवैधानिक मूल्यों की फिक्र थी। जो घटा वह बहु शर्मसार था। उन्होंने कहा विपक्ष घड़ियाली आंसू बहाने की जगह देश से माफी मांगे।

ठाकुर के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा विपक्ष ने जिस तरीके से सदन में हंगामा किया है उसके लिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। जोशी ने कहा हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने कई बिल पास नहीं होने दिए और वह चर्चा से भागा।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरीके से सदन में हंगामा किया वो निदंनीय है। हम आज बहुत दुख के साथ आपके सामने आए हैं। विपक्ष ने पूरे मॉनसून सत्र को बर्बाद कर दिया। दोनों सदनों को चलने नहीं दिया गया। राज्यसभा में विपक्ष का जो व्यवहार रहा है, उससे आज पूरे सदन की गरिमा टूटी है।

अमेरिका का समर्थन, क्या अब भारत बन पाएगा UNSC का स्थायी सदस्य?

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि पेगासस समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा संसद के दोनों सदनों को सही तरीके से चलने नहीं दिया गया और पूरे सत्र हंगामा किया गया। यहां तक की सदन में मारपीट तक की गई। इसके कारण ही मॉनसून सत्र से पहले सदन का कार्यकाल समय खत्म हो गया।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 4:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles