spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Jaisalmer पहुंचा मॉनसून, Delhi को अब भी इंतजार !

नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) के कई हिस्सों में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। भीषण गर्मी ने दिल्ली (Delhi) में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तो वहीं दक्षिण पश्चिम मॉनसून सोमवार को अपने आखिरी पड़ाव में पड़ने वाले जैसलमेर और गंगानगर जिलों तक पहुंच गया। लेकिन दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अब भी बारिश का इंतजार है।

फेरबदल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के बताया दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों जैसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हरियाणा के करनाल में बारिश हुई, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में बादल मंडराते ही रहे, बरसे नहीं और इस वजह से यहां गर्मी से राहत नहीं मिली है। जबकि पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में राहत की बूंदे बरस गई हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, अलीगढ़, करनाल और गंगानगर से गुजर रही है।

Cabinet Expansion: 8 को होगा पहला विस्तार !, चार दलों को मिलेगी एंट्री

मौसम विभाग (Weather Department) ने कहा, पिछले तीन दिन से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पुरवाई हवाओं के चलने से बादलों का दायरा बढ़ गया और पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ गया है और 12 जुलाई को राजस्थान, पंजाब के अधिकतर स्थानों के साथ ही हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और स्थानों पर दस्तक दे चुका है।

JDU के इन नेताओं को मोदी मंत्रीमंडल में मिलेगी जगह !

भारतीय मौसम विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली में 15 जून को मॉनसून आ जाएगा, लेकिन बाद में उसने अपने पूर्वानुमान में बदलाव कर दिया। पांच जुलाई को आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के 10 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि 10 जुलाई से बारिश नहीं हुई है। आईएमडी ने कहा कि वह देश के बचे हुए हिस्सों में मॉनसून की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 7:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 7:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 7:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 7:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles