spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Bareilly में Maa बनी जल्लाद: मासूम बच्चों का गला घोंट उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली। यूपी के Bareilly में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में जल्लाद बनी एक Maa ने अपने ही हाथों से दो मासूम बच्चों का गला घोंट कर हत्या कर दी। फिलहाल तो आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, Bareilly Police ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिला। साथ ही साथ जल्लाद मां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

UP Police की गुंडागर्दी: दो सिपाहियों ने की सरेआम विकलांग की पिटाई

 

आरोपी महिला गिरफ्तार

मासूम बच्चे के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने नारजगी में आकर  दो मासूम बच्चों का गला घोंट दिया और उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस भुता थाना क्षेत्र के मटकपुर गांव पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि अफसरों ने भी घटना का जायजा लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR  दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Bareilly
जांच में जुटी पुलिस

 

क्या था पूरा मामला

मामला Bareilly के भुता थाना क्षेत्र के गांव मठकापुर इलाके का है। यहां एक किसान की पत्नी ने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल, गुरुवार देर रात बंटू गंगवार और उसकी पत्नी जयंती के बीच झगड़ा हो गया। बंटू ने पत्नी को पीट दिया। इसके बाद गुस्से में आई जयंती ने दो साल के बेटे बालकृष्ण और छह माह की बेटी कोमल की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान बंटू गगवार की तरफ से FIR दर्ज करा दी गई है।


एसपी देहात ने दिया बयान
Bareilly एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने घटना का जायजा लिया। साथ ही साथ उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि मटका पुर गांव में जयंती ने गुस्से में आकर दो मासूम बच्चों का गला दबा दिया। फ़िलहाल तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है।

Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles