spot_img
32.1 C
New Delhi
Tuesday, September 26, 2023

MP Borewell Rescue: 52 घंटे बाद बोरवेल से निकल जिंदगी की जंग हारी सृष्टि, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

MP Borewell Rescue: 52 घंटे बाद बोरवेल से निकल जिंदगी की जंग हारी सृष्टि, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Breaking Desk | BTV bharat

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम सृष्टि को बोरवेल से निकाल लिया गया। लेकिन ढाई साल की यह बच्ची बोरवेल से निकलने के बाद भी जिंदगी की जंग हार गई। 52 घंटे बाद सृष्टि को बोरवेल से निकाला गया था। बोरवेल से निकालने के बाद सृष्टि को चिकित्सकों के पास ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मंगलवार को मुंगौली गांव में एक बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची को अचेत अवस्था में बोरवेल से निकाला गया था।

एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था

बच्ची को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था। ढाई साल की मासूम बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन था। बताया जा रहा है कि गुजरात से आई रोबोट टीम ने मासूम सृष्टि को बोरवेल से निकाला था। 52 घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद सृष्टि को बोरवेल से बाहर निकालने में कामयाबी मिली लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

बच्ची मंगलवार को 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी

यह मासूम बच्ची मंगलवार को 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। 100 फीट की गहराई में जाकर यह बच्ची फंस गई थी। जिसके बाद बच्ची को पाइप के जरिए बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा था। बच्ची को बोरवेल से निकालने में आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के अलावा आर्मी की टीम भी जुटी हुई थी। कठोर पत्थरों की वजह से बच्ची को निकालने में मुश्किलें आ रही थीं। जिसके बाद रोबोटिक टीम भी इस बच्ची को रेसक्यू करने में जुट गई थी।

ये भी पढ़े: Breaking News: Lucknow में 10वीं की छात्र से बर्बरता, रेप के बाद हथौड़े से की हत्या | Lucknow Police

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,565
Confirmed Cases
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
557
Total active cases
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
44,466,078
Total recovered
Updated on September 26, 2023 1:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles