मध्य प्रदेश के बैतूल में कैब ड्राइवर ने 62 वर्षीय महिला passanger से किया बलात्कार, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश पुलिस ने बैतूल में एक टैक्सी के अंदर 62 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को मंगलवार शाम भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।
बुजुर्ग महिला एक कार्यक्रम में होने जा रही थी शाम चलना था मुश्किल इसीलिए लिया था कैब
घटना 12 जून की है जब बुजुर्ग महिला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी और उसे चलना मुश्किल हो रहा था। टैक्सी चालक महिला के पास रुक गया था और उसने उसे कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, महिला के टैक्सी में चढ़ने के बाद कैब ड्राइवर उसे किसी और जगह ले गया। रस्ते में उसने टैक्सी में महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर सुखतवा में छोड़ कर फरार हो गया.
जांच में जुटी पुलिस
बैतूल कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. बैतूल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिमला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम को नेशनल हाईवे 69 पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और महिला के दिए गए ब्यौरे से आरोपियों के बारे में सुराग मिला.आरोपी मनोज मालवीय मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में भोपाल के अयोध्या नगर में रहता है।मालवीय पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं। रविवार को मनोज टैक्सी से दो डॉक्टरों को भोपाल से नागपुर छोड़ने गया था। बुधवार को आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।