spot_img
35.7 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

सांसद विवेक ठाकुर ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना, बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग और बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना पर 2021-22 बजट में विशेष पहल को लेकर बातचीत किया।

इंडिगो मैनेजर की हत्या पर सांसद विवेक ठाकुर ने उठाए सवाल, कह दी ये बड़ी बात

विवेक ठाकुर ने वित्तमंत्री से किया आग्रह 

विवेक ठाकुर ने वित्तमंत्री से आग्रह किया कि मोकामा-बड़हिया टाल परियोजना का केंद्र सरकार द्वारा संचालन हो। इसके लिए इस बजट में नेशनल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रोजेक्ट का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट बनाया जाए एवं गाद की सफाई की जाए जिससे लाखों किसानों व मजदूरों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा अगर जलजमाव का निराकरण हो जाये तो किसान एक से अधिक फसल पैदा कर सकेंगे।

Kisan Andolan: फिर बेनतीजा रहा बैठक, अब 19 जनवरी को अगली वार्ता

बिहार में हुनर की कोई कमी नहीं

विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग को सफलता से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। बिहार को आवश्यकता है मनरेगा से ऊपर उठकर IT और औधोगीकरण की दिशा में नीतिगत निर्णय लेकर सफल प्रयास का। ज्ञात हो कि Moulding Industry भारत में अभी भी विकसित होने से परे है और बिहार बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। बिहार में हुनर की कोई कमी नहीं है।

विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार में मशीनरी आधुनिकता, पूंजी और बाजार के आभाव में कुछ हस्तकला उद्योग समाप्त हो चुके हैं और कुछ समाप्त होने के कागार पर हैं। पटना के परेव स्थित बर्तन उद्योग, औरंगाबाद के ओबरा स्थित कालीन उद्योग, नवादा के कादिरगंज स्थित सिल्क-तस्सर कपड़ा उद्योग तथा पटना के पालीगंज स्थित सिगोरी में कॉटन कपड़ा उद्योग के जीर्णोद्धार हेतु आग्रह किया।

भाजपा नेता ठाकुर ने समस्त बिहारवासियों की तरफ से वित्तमंत्री से आग्रह है किया कि 2021-22 बजट में इन सारी बोतो पर विशेष नजर रखें। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्म निर्भर बिहार को काफी बल मिलेगा और बिहार के होनहार युवाओं के लिए नए रोजगारों का सृजन होगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles