महिला की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, जिसका शव मुंबई के कुर्ला में सूटकेस में भरा हुआ मिला था
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका शव दो दिन पहले मध्य मुंबई के कुर्ला में एक सूटकेस में भरा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी है, जिसकी उम्र 25 साल थी।
लावारिस मिला था शव
पुलिस ने बताया कि महिला के शव वाला सूटकेस रविवार को शांति नगर में सीएसटी रोड पर लावारिस पड़ा मिला, जहां मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, “कुर्ला पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया था और शहर पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-5 भी समानांतर जांच कर रही थी।”
मुंबई के धारावी की रहने वाली थी महिला
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला मध्य मुंबई के धारावी की रहने वाली थी और मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।