spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Mumbai Crime: मुंबई में महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। मुंबई में 2021 में (Mumbai Crime) आपराधिक मामलों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कोविड की वजह से आंशिक लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद अपराध में कोई कमी नहीं आई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए है। जिसमें बताया गया कि, शहर में 2021 में कुल 64656 आपराधिक मामले (Mumbai Crime) दर्ज हुए है। इससे पहले 2020 में कुल 51068 केस दर्ज हुए थे।

PM Modi ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कहा- AAP और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे
मुंबई में अपराध में 94 फीसदी का उछाल

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने सालाना सम्मेलन में ये आंकड़े सामने रखे है। हर साल शहर में अपराध में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल 2019 में कुल 41951 मामले दर्ज हुए थे। वहीं 2018 में 33182 केस ही रिपोर्ट हुए थे। चार साल के अंदर मुंबई में अपराध में 94 फीसदी का उछाल देखा गया है।

मुंबई पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि हत्या के मामले भी बढ़कर 148 से 192 हो गए हैं। वहीं लूट और डकैती की घटनाएं एक साल में 619 से बढ़कर 749 हो गई हैं। वहीं डकैती, हत्या की कोशिश, चेन स्नैचिंग और घर के मामले में धोखाधड़ी के केस भी बढ़े हैं।

मुंबई में महिलाओं के प्रति अपराध में हो रही है बढ़ोतरी

2020 की तुलना में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध में 21 फीसदी का उछाल आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामलों में 59 फीसदी की वृद्धि हो गई है। साल 2021 में इस तरह के 6038 मामले दर्ज हुए थे। वहीं 2020 में 5027 केस रिपोर्ट हुए थे।

साइबर अपराध के मामले बढ़े

इंटरनेट के इस जमाने में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई में एक साल में 2800 से ज्यादा साइबर अपराध दर्ज किए गए हैं। 2012 में 16 फीसदी अपराध साइबर क्षेत्र से जुड़े थे। इस मामले में पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा कि ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले सर्वर ज्यादातर देश से बाहर होते हैं। वे मास्किंग तकीनों का इस्तेमाल करते हैं इसलिए अपराधियों की पहचान करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कोरोना की तीनों लहर में 126 पुलिसकर्मियों की जान गई

पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने बताया कि मुंबई पुलिस के पास अधिकारी और सिपाही मिलाकर कुल संख्या 46212 है, जबकि 8747 पोस्ट अभी खाली हैं। मुंबई पुलिस ने विविध क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 139 मेडल प्राप्त किए। वहीं कोरोना की तीनों लहर में 126 पुलिसकर्मियों की जान गई। इसी के ही साथ मुंबई पुलिस ने बीते साल में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिछड़े हुए 29 बच्चे और 116 बच्चियों को उनके परिजनों से मिलवाया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 11:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 11:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 11:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 11:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles