spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

एक और निर्भया का अंत: मुंबई में रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, मानवता हुई कलंकित

नई दिल्ली। निर्भया कांड, जिसने पूरी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश को देहला कर रख दिया था। एक लड़की जिसके साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया और इस तरह किया गया जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। ठीक वैसी ही मुंबई में एक और निर्भया हैवानियत की भेंट चढ़ गयी। मुंबई के साकीनाका इलाके (Mumbai Sakinaka Rape) में 30 साल की युवती के साथ रेप किया गया और सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि उसकी प्राइवेट पार्ट पर लोहे की रॉड से हमला किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने इलाज के दौरान राजावाड़ी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जानकारी मिली है कि घटना के बाद पीड़िता का खून ज़्यादा बह गया था और खून की कमी के चलते उसकी मौत हो गई। बहरहाल रेप केस में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, इस फुटेज को आरोपी के खिलाफ अहम सबूत माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी करता नजर आ रहा है। दूसरे में देखा जा सकता है कि रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

फुटेज में देखा गया है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड भी डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया। 15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

इसके बाद पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई, जहां महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। वह वेंटिलेटर पर थी, डॉक्टर ने शुरुआती सर्जरी की थी, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला। शनिवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

दुश्मन हो जाएं सावधान! हाईवे पर लड़ाकू विमानों ने भरी हुंकार, युद्ध हुआ तो ऐसी होगी स्थिति

आरोपी को 10 दिनों की पुलिस कस्टडी

मुंबई में यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई पुलिस की जांच के बाद टेम्पो के अंदर भी खून के धब्बे मिले। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर 45 साल के आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। इस बीच आरोपी को दस दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

कौन हैं Priyanka Tibrewal जिन्हें BJP ने Mamata Banerjee के खिलाफ मैदान में उतारा?

केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाएगा

महाराष्ट्र के cm उद्धव ठाकरे ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने का आदेश दिया। इस मुद्दे पर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने ने कहा कि वे पुलिस से पल-पल की खबर ले रहे हैं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आदेश दे चुके हैं। इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ‘यह घटना मानवता को कलंकित करने वाली घटना है।

कौन हैं Priyanka Tibrewal जिन्हें BJP ने Mamata Banerjee के खिलाफ मैदान में उतारा?

निर्भया’ कांड की याद  दिलाई

गौरतलब है कि यह घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस के अंदर एक युवती से निर्दयता से गैंगरेप किया गया और बाद में उसपर हमला किया गया, जिसे बाद में ‘निर्भया’ कहा गया, इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। कई दिनों तक जिंदगी के संघर्ष के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles