नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR) के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे से कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दोपहर को अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके कारण दिन में अंधेरा छा गया। लोगों को सड़कों पर वाहनों की लाइट ऑन करनी पड़ी। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बादलों की वजह से दिन के समय भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार 18 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी जिसकी वजह से सर्दी का एहसास भी होगा। उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Heavy Rains in Delhi NCR #RainsInDelhi #RainsInNoida pic.twitter.com/r2DUn0ipTI
— Pratyush Ranjan (@pratyush_ranjan) October 17, 2021
कुंडली बार्डर पर युवक की हत्या करने वाला निहंग सिख 7 दिन के पुलिस रिमांड पर
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज यानि रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया है कि देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इस वजह से इन राज्यों में भी आज भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के कुछ रज्यों में अगले चार दिनों में तेज बारिश होने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होने की संभावना है।
Health Tips: जानिए क्या है Paleo Diet, कैसे है ये आपके लिए इतनी उपयोगी
केरल में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कहर बरपाया है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कोट्टायम में 12 और इडुक्की में 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के दर्जन भर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। भूस्खलन के बाद नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की तरफ से मध्यप्रदेश के 22 जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है. इसके कारण आने वाले 3 से 4 दिन तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।