spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से भारी तबाही, 6 लोगों की मौत, प्रभावित इलाकों में भेजी गई सेना

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से भारी तबाही, 6 लोगों की मौत, प्रभावित इलाकों में भेजी गई सेना

Breaking Desk | BTV Bharat

नेपाल, चीन, दिल्ली, NCR समेत पूरे उत्तर भारत में देर रात करीब 2 बजे भूकंप के झटकों से पूरा देश हिल गया। नेपाल में भूकंप से भारी तबाही की आशंका जताई गई है। वहीं नेपाल के दोती जिले में एक घर के गिर जाने से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। नेपाल के पश्चिम में कल रात आठ बजे से देर रात तक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल मापी गई।

भूकंप के झटकों ने आधे भारत को हिला कर रख दिया

भूकंप का केंद्र नेपाल में मणिपुर था। नेपाल में आए भूकंप के झटकों ने आधे भारत को हिला कर रख दिया। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके लगातार 1 मिनट तक रुक रुक कर आते रहे। भारत में यूपी-उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि भारत में कोई भी जान-माल का खतरा सामने नहीं आया है।

भूकंप का केंद्र नेपाल के कालूखेती में जमीन से 10 किमी नीचे था

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के कालूखेती में जमीन से 10 किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी की गई। वहां भूकंप के झटके तड़के करीब 1 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए। रात 3:15 बजे नेपाल में लगभग उसी जगह पर एक बार फिर से भूकंप का केन्द्र दर्ज किया गया। जिस वक्त भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे। जिन्हें पता लगा वो फौरन घरों से बाहर निकल गए।

ये भी पढ़े: Bollywood में काम नहीं करना चाहते Kantara के Rishab Shetty, कहा कन्नड़ फिल्म ही करेंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles