spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

आमिर और करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर हुआ नया ऐलान

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज नहीं हो रही है। आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया है कि आमिर की मच अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में अगले साल यानी 2022 में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज होगी।

शादी की तैयारी के लिए Ranbir-Alia पहुंचे जोधपुर !

इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तो लगातार आ ही रही है लेकिन अभी सोशल मीडिया पर फिल्म की नई रिलीज डेट का पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है, -‘ हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी के परिणामस्वरूप होने वाली देरी के कारण, हम अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को इस क्रिसमस पर रिलीज करने में असमर्थ होंगे। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज करेंगे।’

आपको हम बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह भी नजर आएंगी। आमिर की यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रिमेक है। फिल्म की शूटिंग विदेश और भारत के कई शहरों में हुई है। इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ नजर आए थे। इन दोनों की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

खतरों के खिलाड़ी के विजेता बने Arjun Bijlani, दिव्यांका रही पहली रनरअप

वहीं लाल सिंह चड्ढा को फरवरी 2022 में रिलीज करने के फैसले के बाद रणवीर सिंह कीफिल्म ’83’ को क्रिसमस पर रिलीज करने का फैसला किया गया है। रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा है,- ‘यह समय है … 83 इस क्रिसमस सिनेमाघरों मे। हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।’ इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. शादी के बाद दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles