spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

इन 10 राज्यों में तेजी बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर भारत (India) में जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ी है, वो डराने वाला है। देश में हर दिन 1 लाख के ऊपर कोविड-19 (Covid-19) केस आ रहे है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने उन 10 राज्यों की लिस्ट जारी की है, जहां सबसे तेजी से नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। इन राज्यों में सबसे ऊपर देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र है, इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। इसके आलवे छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में रोजोना कोरोना के जो मामले आ रहे है उनमें 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं। मंत्रालय के आकड़े के अनुसार देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है।

देश में साल का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, जानिए क्या कहते है आकड़े ?

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,30,60,542 हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 56,286 मामले सामने आए। वहीं भारत में 9,79,608 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, “देश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 74.13 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 55.26 प्रतिशत मामले हैं। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।

ममता बनर्जी पर बरसे CM योगी, कहा-2 मई को दीदी भी जय श्रीराम बोलेंगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 61,899 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,19,13,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 780 और लोगों की मौत भी हुई। मौत के नये मामलों में 87.59 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 376 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने ये भी बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles