spot_img
31.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

सुशांत केस में फिर से आया नया मोड़, सीबीआई ने खोली नई पोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड का सबसे ज्यादा चर्चित केस रहा है सुशांत सिंह राजपूत का हत्या केस। इसमें अभी तक जांच चल रही है, जाहिर है कि 14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। हालांकि दवाब बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस की जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई तक पहुंची। एक साल बाद भी सुशांत मामले की जांच अभी जारी है।

Chhath Puja 2021: फिर से छाई रानू मंडल सोशल मीडिया पर

अब इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि सीबीआई ने अभिनेता के ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट किए जा चुके डेटा को वापस पाने के लिए औपचारिक तौर पर अमेरिका से मदद मांगी है। भारत और अमेरिका के बीच एमएलएटी है जिसके तहत दोनों पक्ष घरेलू मामलों की जांच में जानकारी मांग सकते हैं।

सीबीआई यह जांच करना चाहती है कि क्या ऐसा कभी कुछ हुआ था जिसका नाता सुशांत की मौत से हो। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

सीबीआई इस केस की लगातार जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। दरअसल एक सफल अभिनेता की इस तरह से मौत होना फैंस को रास नहीं आ रहा। सुशांस केस में कई बार फैंस साजिश का अंदेशा जता चुके हैं। वहीं दिशा सालियान की आत्महत्या को भी सुशांत मामले से जोड़ा जा चुका है।

पटाखों के बैन को भड़की Kangana Ranaut, दिया ऐसा जबाव

मुंबई पुलिस ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles