New Year 2023: नए साल का जश्न मनाने निकले थे Manali, Traffic में फंसे तो कह रहे खुलवा दो जाम जाना है घर
Breaking desk | BTV Bharat
नए साल का जश्न मनाने के लिए घर से निकले लाखों लोग जाम में फंसे हैं। मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों की ओर रुख करने वाले बुरे फंसे हैं।हिमाचल प्रदेश के मनाली जाने वाले लोग घंटो से जाम में फंसे हैं। दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों के साथ गाड़ी से मनाली जाने वाले भीषण ट्रैफिक में फंसे हैं। मनाली के होटल फुल हैं। पुलिस जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्क्त कर रही है।
कई लोग इससे परेशान दिख रहे हैं
कई लोग इससे परेशान दिख रहे हैं तो कई लोग ट्रैफिक जाम का आनंद ले रहे हैं। कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमे लोग ट्रैफिक जाम के बीच डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मनाली घूमने आए एक पर्यटक ने कहा कि हम सुबह 7 बजे से यहां पर हैं और अभी 10 बज चुके हैं यहां से आगे तक नहीं बढ़ पाए हैं। यहां पर आए लोग भी परेशान हो रहे हैं। हम अपील करेंगे की इस जाम को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। हम यहां अपने दोस्तों के साथ आए हैं।
अगर मनाली नहीं जा पाए तो कहीं और जाएंगे
अगर मनाली नहीं जा पाए तो कहीं और जाएंगे। घर वापस लौट जाएंगे। वहीं दूसरी और महाराष्ट्र के नवी मुंबई से रायगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है।
ये भी पढ़े: महिला ऑटो चालक से बलात्कार के प्रयास के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार