spot_img
24.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

NIA का दावा उर्दुस्तान भी चाहता है Gurpatwant Singh Pannu, इंडियागेट पर खालिस्तानी झंडे की हसरत

NIA का दावा उर्दुस्तान भी चाहता है Gurpatwant Singh Pannu, इंडियागेट पर खालिस्तानी झंडे की हसरत

Breaking Desk | BTV Bharat

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का काला पन्ना NIA ने खोला है। चंडीगढ़ और अमृतसर में आतंकी की संपत्तियों को एनआईए ने जब्त किया है। इसके साथ ही एजेंसी ने पन्नू को लेकर तैयार डोजियर में खुलासा किया है कि वह भारत के टुकड़े-टुकड़े की हसरत रखता है और चाहता है कि कई अलग मुल्क तैयार हो जाएं। खालिस्तान की मांग करने वाले पन्नू का इरादा है कि कश्मीर अलग हो जाए और मुस्लिमों के लिए एक अलग देश तैयार हो।

ऑडियो संदेशों में बेहद आपत्तिजनक भाषा में बात करता है

एजेंसी के मुताबिक वह अपने ऑडियो संदेशों में बेहद आपत्तिजनक भाषा में बात करता है और देश की अखंडता को ही चुनौती देता है। इसके अलावा वह इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने पर ढाई मिलियन डॉलर का इनाम तक घोषित कर चुका है। एनआईए की वॉन्टेड लिस्ट में गुरपतवंत सिंह पन्नू 2019 से ही शामिल है। उसके खिलाफ पंजाब समेत देश के कई हिसों में नफरत और आतंकवाद फैलाने के मामलों में केस दर्ज हैं।

सिख युवाओं को कट्टरता की ओर धकेलने की कोशिश करता है

जांच में यह बात भी सामने आई है कि पन्नू का संगठन सिख्स फॉर जस्टिस इंटरनेट के माध्यम से सिख युवाओं को कट्टरता की ओर धकेलने की कोशिश करता है। यह संगठन लोगों को उकसाता है कि वे स्वतंत्र खालिस्तान राष्ट्र के लिए संघर्ष करें। इस संगठन को भी 2019 में ही भारत सरकार ने बैन कर दिया था।

ये भी पढ़े: Malegaon Blasts 2008: MP Sadhvi Pragya बोलीं- कांग्रेस की सरकार और ATS की प्रताड़ना से मेरी बॉडी डैमेज हुई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
533,305
Total deaths
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
0
Total recovered
Updated on December 9, 2023 4:24 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles