नई दिल्ली। नाईट बुलेटिन (Night Bulletin) में आज सुबह से अब तक देश-प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप उस घटनाओं को मिस कर रहें है, तो उस जानने के लिए पढ़े अभी तक की ये Top खबरें…
इन दस राज्यों में तेजी बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, अकेले महाराष्ट्र में 55% मामले
कोरोना की दूसरी लहर भारत (India) में जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ी है, वो डराने वाला है। देश में हर दिन 1 लाख के ऊपर कोविड-19 (Covid-19) केस आ रहे है। अब इसकी चपटे में सबसे ज्यादा देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। इसके आलवे छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं…
सेना प्रमुख नरवणे पांच दिवसीय यात्रा के लिए बांग्लादेश रवाना, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
भारत के सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (M.M. Naravane) बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुए है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग एवं समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि जनरल नरवणे की इस यात्रा से दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश की यात्रा की थी…
कोविड-19: न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध
भारत (India) में कोरोना की दूसरी लहर जिस प्रकार से रफ्तार पकड़ी है, वो डराने वाला है। देश में हर दिन 1 लाख के ऊपर कोविड-19 (Covid-19) केस आ रहे है। यही वजह है कि अब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda ardern) ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की…
भुवनेश्वर कुमार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए हुए नॉमिनेट
इंग्लैंड (England) के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी (ICC) ने आज भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामांकित किया है। आईसीसी ने भुवनेश्वर के अलावा पुरूष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स को शामिल किया हैं…
दिल्ली के बाद नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान, सभी स्कूल-कालेज बंद
भारत (India) में कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी (Covid-19) तेजी से बढ़ रही है। यहीं वजह है कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं अब इसकी चपेट में गाजियाबाद (Ghaziabad) के बाद अब नोएडा भी आ गया है। खबर के मुताबिक जिला प्रशासन ने 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है…