spot_img
36.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें…

नई दिल्ली। नाईट बुलेटिन (Night Bulletin) में आज सुबह से अब तक देश-प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप उस घटनाओं को मिस कर रहें है, तो उस जानने के लिए पढ़े अभी तक की ये Top खबरें…

PM मोदी बोले-नेताजी फौलादी इरादों वाले थे, उनका त्याग युवाओं के लिए प्रेरणा

pm-modi

महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। वहीं अब पीएम मोदी इस मौके पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे, इस दौरान वो पराक्रम दिवस का लुफ्त उठाएं। पीएम मोदी के आलावे वहां बंगाल सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहे…

सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया ‘शूटर’ का सनसनीखेज खुलासा, जानें क्या कहा…

shootar

नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का गतिरोध जारी है। इसी कड़ी में कल रात सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने जिस शख्स को शूटर बताकर मीडिया के सामने पेश किया था। आज वो अपनी बयान से पलट गया उसने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी योगेश का कहना है कि वह प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में आकर हत्या की बात कही है…

CM ममता बनर्जी ने उठाई 4 राजधानियों की मांग, कहा-देश की एक ही राजधानी क्यों हो?

CM-MAMTA-BENGAL

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती के मौके पर बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 किलोमीटर लंबी रैली निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता ने मांग की है कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए…

भोपाल: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का राजभवन मार्च, दिग्विजय समेत 20 नेता गिरफ्तार

भोपाल(Bhopal) में किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता आज जवाहर चौक से राजभवन तक पैदल मार्च निकाल रहे थे। लेकिन राजभवन (Rajbhavan) पहुंचने से पहले रास्त में ही पुलिस से हिंसक झरप हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह और कुणाल चौधरी समेत 20 नेताओं को हिरासत में लिया है…

सुभाष चंद्र बोस की वो आखिरी हवाई यात्रा! जानें पूरी कहानी…

subhash chandra bose, netaji death mystery

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत को लेकर रहस्य आज भी बरकरार है। देश की आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताजी की मौत को लेकर अब तक कई बातें कहीं जा चुकी हैं। अब तक सामने आए तथ्य यही बताते हैं कि सुभाष चंद्र बोस की मौत एक प्लेन दुर्घटना में 1945 में हुई…

AAP विधायक सोमनाथ भारती को झटका, मारपीट केस में दो साल की सजा

Somnath Bharti

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सुरक्षाकर्मी से मारपीट के मामले में दोषी पाया है। इसके तहत सोमनाथ भारती पर 2 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है…

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 2:27 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 2:27 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 2:27 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 2:27 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles