नई दिल्ली। नाईट बुलेटिन (Night Bulletin) में आज सुबह से अब तक देश-प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप उस घटनाओं को मिस कर रहें है, तो उस जानने के लिए पढ़े अभी तक की ये Top खबरें…
किसान आंदोलन में फूट! 2 संगठन हुए अलग, वीएम सिंह ने टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान राजधानी में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं देखी गई। अब इसका सीधा असर किसान आंदोलन पर पड़ता दिखाई दे रहा है। अभी-अभी खबर आई है कि दो किसान संगठनों ने किसान आंदोलन अलग होने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार जो दो संगठन अलग हुए है, उनमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानू) है….
Sourav Ganguly की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI) सौरभ गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व भारतीय कप्तान का एक बार फिर से अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि गांगुली को इसी महीने 2 जनवरी को हार्ट अटैक आया था…
दिल्ली हिंसा पर पुलिस का Action शुरू, राकेश टिकैत समेत कई नेताओं के पर FIR दर्ज
देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस (Delhi police) ने किसान ट्रैक्टर रैली (tractor Rally) के दौरान दिल्ली में एनओसी (NOC) के नियमों का उल्लंघन मामले में किसान युनियम के प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के एफआईआर में टिकैत के आलावे दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह उग्रा के नामों का उल्लेख है…
Tractor Rally: गलती या षणयंत्र? राकेश टिकैत के Viral Video से उठे सवाल
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के द्वारा ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) निकाली गई। इस दौरान राजधानी में कई जगहों पर हिंसा की घटना देखी गई। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी किसानों के एक गुट ने ऐतिहासिक लाल किले पर भी अपना झंडा लगा दिया। अब एक दिन बाद भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है…
Tractor Rally: केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया लाल किले का दौरा, जानें क्या कहा
गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसानों के द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर मार्च (Tractor Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटना सामने आई। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी किसानों के एक गुट ने ऐतिहासिक लाल किले पर भी अपना झंडा लगा दिया। इसी कड़ी में आज केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने लाल किले का दौरा किया है…
दिल्ली में Tractor Rally हिंसा पर क्या है Bollywood का नजरिया, जानें !
दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic day) पर लाल किले के साथ-साथ और कई सारे इलाकों में जो हिंसा हुई है। उस पर बॉलीवुड के कई सारें सितारों ने अपनी-अपनी बात रखी है। बॉलीवुड के कुछ सितारें ऐसे भी है, जो किसान आंदोलन पर पहले ही अपने हिसाब से सही-गलत का बयान दे चुके है…