spot_img
30.7 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Odisha: तेंदुए की खाल के साथ पांच शिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली। ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत रायरंगपुर वन प्रभाग के कटसा गांव से शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। रायरंगपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि वन विभाग के र्किमयों ने व्यापारी बनकर वन्यजीवों से बनी वस्तुओं का सौदा करने के लिए शिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि इसी प्रक्रिया में आरोपी व्यक्ति पकड़े गए और तेंदुए की खाल बरामद की गई। उन्होंने कहा कि जानवर को करीब तीन महीने पहले सिमिलिपाल नेशनल पार्क में मार दिया गया था। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की खाल पांच छह इंच लंबी और चार फुट छह इंच चौड़ी है।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले तीन सितंबर को इसी गांव से एक और तेंदुए की खाल जब्त की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles