नई दिल्ली। सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते है जो कि फैंस को काफी पसंद आते है। कितनी बार तो सेलेब्स की कुछ ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आती है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो जाती है। फिर यूर्जस इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते है। ऐसे ही हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है जो कि दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh) का है।
मनोरंजन जगत के काले सच को लेकर ‘नोरा फतेही’ का बड़ा खुलासा
इस वीडियो में वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत जमशेदपुर में एक होटल की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा हो गया है। अब भी उनके फैंस उनको भूल नहीं पाये हैं। सोशल मीडिया पर आज भी सुशांत के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।
View this post on Instagram
इस वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हर सुबह क्रिकेट खेलते थे। वीडियो में सुशांत क्रिकेट खेलते हुए और रन के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग की गई है। सुशांत अच्छे अभिनेता की ही तरह अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनको म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने, खेलने और खगोल विज्ञान में काफी रुची थी।
VIDEO: जाह्नवी कपूर के इस बिकिनी वीडियो ने मचाया तहलका
सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों में बेहद दमदार अभिनय किया। वो अपने किरदार में डूब जाया करते थे। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी’ फिल्म में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था। 14 जून 2020 को सुशांत का निधन हो गया था। उन्होंने सुसाइड किया था। हालांकि, उनके फैंस अभी भी उनके मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की मांग करते रहते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।