spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर, रामनाथ कोविंद से लेकर राहुल गांधी तक सब ने किया याद

नईदिल्ली। महात्मा गांधी (Mahatma Gandi) की आज 73वीं पुण्यतिथि है, इसीलिए इस खास मौके पर बापू को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर राहुल गांधी तक कई सारें नेताओं और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर याद किया है और एक पोस्ट शेयर की है। महात्मा गांधी को भारत में बहुत बड़ा और सम्मानित दर्जा प्राप्त है, हर कोई आज भी बापू के विचारों से प्रेरणा लेता है।

मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए, टूरिस्ट ट्रेनों में निजी गार्ड होंगे तैनात

महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनको प्यार से कुछ लोग बापू कहते है, आज बापू की 73 वीं पुण्यतिथि है। गौरतलब है कि बापू की नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 के दिन हत्या कर दी थी। परंतु आज भी बापू हम सबके दिलों में जिंदा है और हर एक भारतीय महात्मा गांधी के विचारों, उनकी लिखी पुस्तकों और उनके नियमों पर चलता है उनसे प्रेरित होता है। वहीं इस खास दिन पर देश के राष्ट्रपति कोविंद ने बापू को याद किया सोशल मीडिया पोस्ट करके।

साथ ही इस खास दिन बापू को मतलब महात्मा गांधी को काग्रेंस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी याद किया और एक पोस्ट शेयर करके लिखा- “सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।”

 

महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कई सारें और नेताओँ ने भी याद किया। साथ में कई सारें लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यारे बापू के लिए कुछ पोस्ट शेयर की है जो की काफी भावुक है। सोशल साइट्स पर भी हर कहीं बापू की तस्वीरें और उनके द्वारा कही गयी बातें दिखायी दे रही थी

महात्मा गांधी पर देश में फिल्में

हिंदूस्तान बापू (Bapu) को जितना मानता है उतना ही हिंदी सिनेमा बापू को मानता है। कई सारी फिल्में भी हिंदी सिनेमा में बापू को लेकर बनी है जो कि काफी अच्छी सबित हुई है। बापू पर बनीं एक फिल्म गांधी ने तो 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे , उस फिल्म का नाम गांधी था जिसमें गांधी की किरदार बेन किंग्सले ने निभाया था।1983 के ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म का दबदबा रहा था. ‘गांधी’ को विभिन्न श्रेणियों के लिए 11 बार नोमिनेट किया गया था और फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

                                  “खुद में वो बदलाव लाइऐ, जो आप दुनिया में देखना चाहते है।”

                             “अगर आप कुछ नहीं करोगें, तो आपके पास कोई परिणाम नहीं होगा।

                                                                                                              “महात्मा गांधी”

महात्मा गांधी आज हमारे बीच नहीं है पर उनकी यादें और उनसे जुड़ी कहानियां कविताए और कई सारी फिल्में हमारें पास है। देश भर में इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूरा देश बापू को याद कर रहा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles