नई दिल्ली। वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। जिसके फीचर्स लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि OnePlus Nord 2T को भारत में 17,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग या इसके फीचर्स को लेकर कुछ नहीं कहा है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि OnePlus Nord 2T को इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
Mivi ने लॉन्च किया Mivi ThunderBeats2 और Mivi ConquerX वायरलेस नेकबैंड
OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है, जिसमें सेल्फी कैमरा है। OnePlus Nord 2T की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च
OnePlus Nord 2T को भारत में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 4500mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 80W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि OnePlus Nord 2 को 65W की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है।
एंड्रॉयड 12 के साथ पेश
OnePlus Nord 2T को लेकर उम्मीद है कि इसे एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा। फोन में तीन रियर कैमरे होंगे, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।