spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

पद्मश्री कृष्णा कन्हाई ने सरदार पटेल की बनाई हुई पेंटिंग PM Modi को भेंट की

नई दिल्ली। ‘पद्मश्री’से सम्मानित वृन्दावन के प्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को संसद भवन स्थित उनके कक्ष में एक तैलचित्र भेंट किया है। जिसमें पृष्ठभूमि में सरदार वल्लभ भाई पटेल और सामने मोदी खड़े नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी इसी प्रकार के आदमकद चित्र बनाकर भेंट कर चुके हैं।

Farmer Movement: MSP और मृत किसानों के मुआवजे पर बनी सहमति

दरअसल, कृष्ण कन्हाई ने यह कलाकृति कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान एक माह में बनाई थी। सात गुणा आठ वर्गफुट के इस तैलचित्र की पृष्ठभूमि में सरदार वल्लभ भाई पटेल हैं और उनके सामने प्रधानमंत्री मोदी खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के साथ अपना चित्र देखकर कौतूहल प्रकट किया और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली कि इसे कब और किस प्रकार बनाया गया। उन्होंने चित्र को लगाने के लिए उचित स्थान भी तय कर लिया और कहा कि इसे अहमदाबाद स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’संग्रहालय में लगाना उचित रहेगा।

खुद में परिवर्तन लाइए, … नहीं तो परिवर्तन वैसे भी हो जाता है: PM मोदी

बता दें कि पद्मश्री से सम्मानित कन्हाई के चित्रकार पुत्र कृष्ण कन्हाई पिता के समान ही चित्रकार हैं। वह तैलचित्र एवं सोने से बनाए अपने चित्रों के कारण देश-विदेश में नाम कमा चुके हैं। पिता-पुत्र दोनों ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इस मौके पर मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, चित्रकार की पत्नी कुसुम कन्हाई व पुत्र अर्जुन कन्हाई भी साथ थे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles