नई दिल्ली। 60 और 70 के दशक की मशहूर पकिस्तानी एक्ट्रेस फरीदा बेगम फरीदा बेगम ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया था और फिर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया। कुछ वक्त बाद उसको अटैक आ गया। बेगम ने हम सबको 73 साल की उम्र में छोड़ दिया।
पाकिस्तानी अभिनेत्री फरीदा बेगम
अभिनेत्री ने 60 और 70 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में दी थी और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। फरीदा बेगम को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अगले दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फरीदा बेगम के निधन से पाकिस्तानी सिनेमा में शोक का माहौल है। कई सितारें और फरीदा के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आखिरी श्रद्धांजिल दे रहे हैं।
करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म फानूस से की थी। इसके बाद 1965 में आई फिल्म मलंगी में एक्ट्रेस ने अलग ही जादू दिखाया। उन्हें फिल्म हीर रांझा में अपने शानदार किरदार के लिए हमेशा याद किया जाता था। फरीदा बेगम ने ऊर्दू, पंजाबी और पश्तू भाषा की करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसी वजह से फैंस इनको याद करते है क्योंकि एक्ट्रेस में अलग ही हुनर था।
अगर एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो फरीदा ने पाकिस्तानी अभिनेता कमाल खान से शादी की थी, लेकिन उनका इंतकाल साल 1967 में ही हो गया। इसके बाद फरीदा बेगम ने हीर रांझा के अभिनेता एजाज दुरानी से शादी की।