spot_img
34 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

परिणीति चोपड़ा Zomoto डिलीवरी ब्वॉय के सपोर्ट में, ट्वीट हुआ वायरल

नई दिल्ली। हाल ही में जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय को लेकर मामला सामने आया था जिसमें बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला ने मारपीट का इल्जाम उस लड़के पर लगा दिया था जो उसको खाना देने आया था। फिर ये मामला धीरे-धीरे तुल पकड़ता गया और एक के बाद एक सोशल मीडिया पर सबकी अपनी प्रतिक्रिया आने लगी। जिसमें कई तो डिलिवरी व्बॉय के सपोर्ट में था तो कोई उस महिला के सोफर्ट में। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी डिलीवरी ब्वॉय के सपोर्ट में आई है।

दरअसल बात ये है कि महिला का आरोप है कि जोमेटो पर दिए ऑर्डर को रद्द करने पर डिलीवरी ब्वॉय ने न केवल उसके साथ बदतमीजी की बल्कि उसके चेहरे पर घूंसा मारा और नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं डिलीवरी ब्वॉय कामराज का कहना है कि उसने खुद को बचाया और गलती से महिला का हाथ खुद उसकी नाक पर लग गया जिसके चलते उसकी नाक से खून बहने लगा था।

इस मामले को लेकर अब बॉलीवुड से भी कई लोग अपनी बात रक चुके है। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिणीति चोपड़ा को लगता है कि डिलीवरी ब्वॉय मासूस है। ऐसे में उन्होंने जोमेटो इंडिया से इस पूरे मामले की ठीक से जांच करने की अपील की है। साथ ही कहा कि वह इस मामले में जोमेटो इंडिया की मदद करने के लिए भी तैयार हैं।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर बात कर रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बेंगलुरु में ऑर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हमला करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 1:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 1:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 1:48 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles