नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकारें सतर्क हो गई है। इसे लेकर जगह-जगह से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के बाद अब यूपी में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई। यूजर्स ट्विटर पर हैशटैग #nightcurfew का इस्तेमाल करते हुए फनी मीम्स (MEME) शेयर कर रहे हैं।
UP Night Curfew: ओमिक्रॉन खतरे के बीच योगी सरकार सख्त, 25 दिंसबर से लगेगा नाइट कर्फ़्यू
सीएम योगी ने हाईलेवल की टीम-9 को दिए निर्देश
मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश भर में 25 दिसंबर रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं, शादियों में 200 लोगों की ही इजाजत रहेगी। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हाईलेवल की टीम-9 को निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग #nightcurfew के साथ कई लोगों ने नाइट कर्फ्यू पर सवाल उठाते हुए सरकार से इसके फायदे पूछे हैं। वहीं, कुछ लोग ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच दहशत में हैं। कुछ लोग इसे लेकर फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।
#nightcurfew imposed again
Everyone rn : pic.twitter.com/u2vVsLJ01q
— Paras Jain (@_paras25_) December 24, 2021
Again the period of night curfew started, due to the increasing Omicron, strictness started…
Le Me:-#nightcurfew #OmicronVariant #MEMES pic.twitter.com/zIsrOjJbln— Pradeep Bajpai (@Pradeep_NF) December 23, 2021
#nightcurfew exist…
Those who were planning for night out and party in Christmas🎄and new year🎉
Govt to them… pic.twitter.com/bogWxtJZrZ— Angad kushwaha (@Angadku75882305) December 23, 2021
Night curfew exist*
le. Omicron: pic.twitter.com/h35VFAwivA
— Arathorn (@looser227) December 23, 2021
Omicron to govt : pic.twitter.com/LePLAM9KFZ
— Tomy (@KaranKt17) December 23, 2021
https://twitter.com/satyasanket/status/1474050271776964611?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1474050271776964611%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fnight-curfew-returns-due-to-omicron-variant-in-madhya-pradesh-and-uttar-pradesh-netizens-shared-funny-night-curfew-memes-974033.html
#Nightcurfew announced in Madhya Pradesh from 11 pm to 5 am.
Meanwhile #COVID19 and its mutants: pic.twitter.com/XLfT4GMXW8
— Aakriti Khanna (@Khannajikiladki) December 23, 2021
Government: #nightcurfew
Omicron: pic.twitter.com/Nwg1x2hMz6— Soham Naskar (@SohamNaskar) December 23, 2021
दिल्ली और महाराष्ट्र बन रहे हॉट स्पॉट
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) देश भर में तेजी से फैल रहा है। अब तक देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र तो हॉट स्पॉट बनते ही जा रहे है, लेकिन इन दोनों राज्यों के साथ ही तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, केरल, राजस्थान में भी कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।