spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Petrol Diesel Rate 2021: आज फिर महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में जारी बढ़ोतरी ने। एक दिन के ब्रेक के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies-OMC) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

Breaking News! NHAI, फ्री में कर सकेंगे सफर, सभी Toll Plaza पर

देश के कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये के पार पहुंच गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 29 पैसे प्रति लीटर और 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

UnLock: UP वीकेंड लॉकडाउन के साथ 5 दिन खुलेंगी दुकानें, 20 शहरों में कोई छूट नहीं

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार (31 मई 2021) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ग्राहकों को पेट्रोल के लिए क्रमश: 94.23 रुपये, 100.47 रुपये, 94.25 रुपये और 95.76 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है।दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के लिए क्रमश: 85.15 रुपये, 92.45 रुपये, 88 रुपये और 89.90 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल ने मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 28 पैसे, 28 पैसे और 25 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है, जबकि इन तीनों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 28 पैसे प्रति लीटर, 26 पैसे प्रति लीटर और 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।

 

इन शहरों में हुआ पेट्रोल फिर महंगा:-

शहर       पेट्रोल            डीजल रुपये प्रति लीटर

  •  लखनऊ     91.63          85.54
  • भोपाल       102.34        93.65
  • पटना         96.38          90.42
  • जयपुर        100.75        93.95
  • बेंग्लुरू        97.37         90.27
  • रांची          90.84         89.91
  • नोएडा        91.72         85.62
  • चंडीगढ़       90.64        84.81
  • गुरुग्राम       92.07        85.74
  • भुवनेश्वर      94.96        92.78
  • रायपुर        92.51        92.13

 

Cyber Attack: Air India का सर्वर हैक,पैसेंजर्स का पासपोर्ट इंफो और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स चोरी

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट

इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं।

हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें। साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक में

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles