नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता (RSS Worker Murder Case) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Noida में फर्जी अंतरराष्ट्रीय Telephone Exchange का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी पदाधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं
जिला पुलिस प्रमुख आर विश्वनाथ ने बताया कि, गिरफ्तार किया गया (PFI) का पदाधिकारी जिले के मांबरम में ए संजीत की हत्या में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अन्य दोषी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पीएफआई के आरोपी पदाधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
पत्नी के सामने की गई संजीत की हत्या
पीड़ित की पत्नी ने कहा था कि वह उन लोगों की पहचान कर सकती है, जिन्होंने कार में आकर उसके पति संजीत की हत्या की थी। पुलिस ने कहा था कि संजीत (27) की 15 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी को उसके कार्यस्थल पर ले जा रहा था।
हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पीएफआई
पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार के संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिन दहाड़े की गयी इस हत्या के पीछे इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं का हाथ है।
SDPI ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज
हालांकि, SDPI ने भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस हत्या की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से जांच कराने की मांग की।
RSS के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या
भाजपा नेता ने अमित शाह को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कथित जिहादी समूहों द्वारा केरल में आरएसएस-भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब तक संघ परिवार के लगभग 50 कार्यकर्ताओं को जिहादी समूहों द्वारा मार दिया गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।