spot_img
31.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Tanzania की Victoria lake में गिरा Plane, 49 लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

Tanzania की Victoria lake में गिरा Plane, 49 लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

Breaking Desk | BTV bharat

तंजानिया में एक यात्री विमान विक्टोरिया झील में गिर गया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है।मिली जानकारी के मुताबिक, तंजानिया के कागेरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव के प्रयास जारी हैं। विमान प्रिसिजन एयर का है।

झील में कई लोगों के डूबे होने की बात सामने आई है

झील में कई लोगों के डूबे होने की बात सामने आई है। विमान के झीले में डूबे होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘एक प्रेसिजन एयर विमान में दुर्घटना हुई है, जो हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वित्तीय राजधानी दार एस सलाम से झील के किनारे शहर के लिए उड़ान में लगभग 49 लोग सवार थे।

एयरलाइन ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया

म्वामपाघले ने कहा, ‘स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि सुरक्षा दल लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’ वहीं, प्रेसिजन एयर, जो तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है, ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा, ‘बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और दो घंटे में और जानकारी जारी की जाएगी।’

ये भी पढ़े: Viral Video: ग्वालियर के कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा युवक, कहा मैं नया कलेक्टर, कराओ मेरी ज्वाइनिंग

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles