spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया। आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन समेत कई अन्य दिग्गज यहां पर मौजूद हैं।

राम विलास पासवान के पार्थिव शरीर के साथ वायुसेना विशेष विमान से उनके परिवार के सदस्यों के साथ रविशंकर प्रसाद भी दोपहर 2 बजे पटना जाएंगे। जहां कल शनिवार सुबह 10 बजे गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके सम्मान में शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।

बता दें कि 74 साल के रामविलास पासवान पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी बेटे ने ट्वीट करके दी। जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों व राजनीति दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

राम विलास पासवान ने वर्ष 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होकर लोजपा का गठन किया था। पिछले साल पार्टी की अपने पुत्र कमान चिराग पासवान को सौंपने से पहले वह लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।

राम विलास पासवान केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। बीमार होने के कारण वह बीते एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनके हृदय का ऑपरेशन हुआ था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles