नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बृहस्पतिवार को 50वें विजय दिवस (50th Vijay Diwas) पर 1971 के शहीदों को नमन किया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहादत देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के पराक्रम और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बांग्लादेश के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM शेख हसीना से द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा
PM Modi जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट में कहा कि, 50वें विजय दिवस (50th Vijay Diwas) पर मैं मुक्तियोद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों की वीरता और बलिदान को याद करता हूं। साथ मिलकर हमने दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और विजय हासिल की। ढाका में राष्ट्रपति जी की उपस्थिति प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती है।
On the 50th Vijay Diwas, I recall the great valour and sacrifice by the Muktijoddhas, Biranganas and bravehearts of the Indian Armed Forces. Together, we fought and defeated oppressive forces. Rashtrapati Ji’s presence in Dhaka is of special significance to every Indian.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2021
50वें विजय दिवस पर आयोजित समारोह
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) 50वें विजय दिवस (50th Vijay Diwas) पर आयोजित समारोहों में भाग लेने बांग्लादेश गए हैं। 1971 में आज ही के दिन पूर्वी पाकिस्तान के चीफ मार्शल लॉ एडमिनिस्ट्रेटर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी और पूर्वी पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी सैन्य बलों के कमांडर ने बांग्लादेश के गठन के लिए ‘इंन्स्ट्रूमेंट ऑफ सरेंडर’ पर हस्ताक्षर किए थे।
नियाजी ने ढाका में भारतीय और बांग्लादेश बलों का प्रतिनिधित्व कर रहे जगजीत सिंह अरोरा की उपस्थिति में ये हस्ताक्षर किए थे। 1971 में नौ महीने तक चले युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया।
अमित शाह ने किया ट्वीट
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शहीदों को नमन किया। कहा कि, भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ (50th Vijay Diwas) की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूँ। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं।
भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूँ।
1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था।
सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/AwxoSTJclD
— Amit Shah (@AmitShah) December 16, 2021