spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

International Yoga Day:PM Modi ने किया योग, क​हा- आज विश्व भर में जीवन का आधार बना योग

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस गार्डन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने वहां मौजूद हजारों लोगों के साथ योग किया। उन्होंने योग को जीवन का आधार बताते हुए इसके महत्व और निरोगी काया के लिए इसे जरूरी बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि हम कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें रिलेक्स कर देता है। हमारी उत्पादकता बढ़ा देता है। इसीलिए हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। अब हमें योग को जानना ही नहीं है बल्कि, जीना, पाना और अपनाना भी है।

Nupur Sharma ने कहा मेरी जान को है खतरा ,4 हफ्तों की मांगी मोहलत

विश्व भर में हो रहा प्रयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने योग की अनादि यात्रा के बारे में बोलते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार गार्जियन रिंग आफ योगा का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में किया है।दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे हैं। योग की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि घर—घर में प्रचार के बाद योग अब ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ नहीं रह गया बल्कि ‘वे ऑफ लाइफ’ बन चुका हैं। मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस तरह योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वही योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रहा है।

आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमेनिटी है। मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

आपको बता दें कि कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में करीब 15 हजार लोग पहुंचे, सभी ने एक साथ योगा फॉर ह्यूमेनिटी थीम पर योग किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 4:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 4:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 4:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 4:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles