spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

थोड़ी देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही देश में कोविड-19 रोधी टीकों (Vaccination) की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी।

100 करोड़ टीके पर कांग्रेस में घमासान

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 (Covid-19) रोधी टीकाकरण अभियान को ‘चिंता से आश्वासन’ की यात्रा के रूप में र्विणत किया, जिसने देश को मजबूत बनाया। साथ ही इसकी सफलता का श्रेय टीकों में लोगों के भरोसे को दिया।

 

देश ने गुरुवार को कीर्तिमान रचते हुए 100 करोड़ वैक्सीन की डोज देने का आंकड़ा पार किया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली उपलब्धि पर ही अपना संबोधन देंगे। माना जा रहा है कि कोरोना के खिलाफ भारत की अगली रणनीति क्या होगी, कैसे पूरी रह से कोरोना को हराना है, इन सब मसलों पर संदेश दे सकते हैं। पीएम मोदी के संबोधन में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर देश के अथक प्रयास पर बात हो सकती है। इसके साथ ही कोविड को लेकर आने वाली चुनौतियों को लेकर भी प्रधानमंत्री देशवासियों को संबोधित कर सकते हैं।

झुनझुनवाला दंपती ने बढ़ाई टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी

बता दें कि भारत ने कोरोना के खिलाफ एक नया मील का पत्थर पार कर लिया है। देश में टीकाकरण का आंकड़ा रिकॉर्ड 100 करोड़ के पार पहुंच गया है और ऐसा करने वाला चीन के बाद दूसरा देश बन गया है भारत। गुरुवार की सुबह भारत कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के मील के पत्थर पर पहुंच गया जब एक अरब लोगों को टीका लग चुका था।

सरकार चाहती है कि इस साल भारत के सभी 94.4 करोड़ वयस्कों को टीका लगाया जाए। 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य में पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles