नई दिल्ली। देश में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी (NFHS-5 Sex Ratio Data) में इजाफा हुआ है। अब हर 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हैं। आजादी के बाद ये पहली बार है, जब पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आबादी 1 हजार से ऊपर पहुंची है। ये आंकड़ा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) में सामने आया है। इससे पहले 2015-16 में हुए NFHS-4 में ये आंकड़ा हर 1,000 पुरुष पर 991 महिलाओं का था।
वहीं, जन्म के समय भी सेक्स रेशियो में सुधार हुआ है। 2015-16 में ये प्रति 1000 बच्चों पर 919 बच्चियों का था, जो 2019-21 में सुधकर प्रति 1000 बच्चों पर 929 बच्चियों का हो गया है।
Noida International Airport: आज PM Modi करेंगे शिलान्यास, देंगे करोड़ों का तोहफा
गांव अब भी शहर से आगे
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5 Sex Ratio Data) के आंकड़ों में गांव और शहर में सेक्स अनुपात की तुलना की गई है। सर्वे के अनुसार सेक्स अनुपात शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा बेहतार हुआ है। गांवों में जहां हर 1,000 पुरुषों पर 1,037 महिलाएं हैं, वहीं शहरों में 985 महिलाएं हैं। बता दें कि इससे पहले NFHS-4(2019-2020) में गांवों में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,009 महिलाएं थीं और शहरों में ये आंकड़ा 956 का था।
23 राज्यों में महिलाओं की आबादी 1000 से ज्यादा
स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5 Sex Ratio Data) के आंकड़ों में देश के 23 राज्य ऐसे हैं, जहां प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 1,000 से ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में प्रति हजार पुरुषों पर 1017, बिहार में 1090, दिल्ली में 913, मध्य प्रदेश में 970, राजस्थान में 1009, छत्तीसगढ़ में 1015, महाराष्ट्र में 966, पंजाब में 938, हरियाणा में 926, झारखंड में 1050 महिलाएं हैं।
Bitcoin जैसी Cryptocurrency रखने वालों की क्यों उड़ गई नींद, जानें ये 10 बड़ी बातें
आजादी के बाद से बिगड़ रहा था सेक्स रेशियो
1901 में सेक्स रेशियो प्रति हजार पुरुषों पर 972 महिलाओं का था। लेकिन आजादी के बाद ये संख्या कम होती गई। 1951 में ये आंकड़ा घटकर एक हजार पुरुषों पर 946 महिलाएं थीं। 1971 में ये और कम होकर 930 पर आ गया। 2011 की जनगणना के मुताबिक, ये आंकड़ा थोड़ा सुधरा और प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की आबादी 940 पर पहुंच गई।
प्रजनन दर में भी कमी आई
स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5 Sex Ratio Data) के सर्वे के मुताबिक, देश में प्रजनन दर (Fertility Rate) में भी कमी आई है। प्रजनन दर आबादी की वृद्धि दर बताती है। सर्वे के मुताबिक, देश में प्रजनन दर 2 पर आ गई है। 2015-16 में ये 2.2 थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।